संतकबीरनगर , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दुधारा थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत के मामले में वांछित दो बाल अपचारियों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि थाना दुधारा में धारा 5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को ग्राम पुरवा के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की दादी ने 25 मार्च को थाना दुधारा में प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया था, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित