संतकबीरनगर , जून 18 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई गई। अभियुक्त आज न्यायालय रवाना किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि महुली पुलिस द्वारा धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5(l)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त दीपक चौधरी को आज भगता गांव में जाने वाले गेट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिगा के पिता ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पजीकृत करवाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित