संतकबीरनगर 28जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के थाना दुधारा पुलिस द्वारा नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने यहाँ बताया कि थाना दुधारा पुलिस द्वारा थाना दुधारा पर पंजीकृत मामले में वांछित अभियुक्त अभिषेक शाह को मेंहदावल बाईपास से आज गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि नाबालिगा की माँ ने 21 जून को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना दुधारा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित