संतकबीरनगर , मई 26 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के महुई गांव में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक घर का छज्जा गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
एसडीएम सदर हृदय राम तिवारी ने मंगलवार को यहाँ बताया कि बीती रात में तेज आंधी और तूफान के दौरान घर का छज्जा बीम सहित भरभराकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से अजय कुमार यादव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने बताया कि मोबाइल पर मौसम विभाग का तूफान संबंधी अलर्ट मिलने के बाद अजय अपने परिजनों को सुरक्षित घर के अंदर कर रहे थे। इसी बीच यह दुखद हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित