संतकबीरनगर 25मार्च(वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के धनघटा चौराहे पर आज शाम सवा चार बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका छात्रा ग्राम मिठना की निवासिनी खुशी पुत्री अर्जुन बताई गई है।
सीओ धनघटा अभय नाथ मिश्र ने यहाँ बताया कि आज सायं लगभग 4:15 बजे धनघटा चौराहे पर नशे में धुत अनियंत्रित डंपर चालक ने छात्रा को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक इतना मदमस्त था कि गाड़ी रोकने की कोशिश करने वालों पर भी हमला करने पर आमादा था। उन्होंने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतका बाल विद्यालय प्रसादपुर की कक्षा 08 की होनहार छात्रा थी. विद्यालय प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए 28 मार्च को होने वाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित