संतकबीरनगर , सितंबर 26 -- उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र के गनवरिया चौराहे पर किराए के मकान में पीछे से रोशनदान की सरिया तोड़कर घुसे चोरों ने 60 हजार रुपये नकद समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह ने यहाँ बताया कि ग्राम भटौरा निवासी अवधेश प्रजापति अशोक कुमार के मकान में करीब छह वर्षों से किराए पर रहकर चौराहे पर फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। वह पांच-छह दिनों के लिए रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के पीछे से रोशनदान की सरिया तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और नगदी के साथ जेवरात चोरी कर लिया।

शनिवार को आसपास के लोगों ने फोन कर अवधेश को चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और रोशनदान की सरिया टूटी थी। पीड़ित ने बेलहरकला थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित