दुबई , अप्रैल 06 -- भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न को मार्च 2026 के लिए आईसीसी पुरुष 'प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

वहीं महिला वर्ग में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज बेथ मूनी और दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज अयाबोंगा खाका इस दौड़ में शामिल हैं।

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्वकप के आखिर में सैमसन की जबरदस्त फॉर्म, ने उन्हें 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिलाया। फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे जसप्रीत बुमराह भी इस दौड़ में शामिल है।

नए खिलाड़ी एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड में अपनी शानदार टी-20 डेब्यू सीरीज के बाद इस शॉर्टलिस्ट में अपनी जगह बनाई है; इस सीरीज़ में उन्होंने अपने देश के किसी भी खिलाड़ी के मुकाबले पांच टी-20 मैचों के बाद सबसे बेहतरीन आंकड़े दर्ज किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित