नयी दिल्ली , जून 01 -- भारतीय सिविल सेवा के 1994 बैच आईएएस अधिकारी संजय लोहिया को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग का सचिव बनाया गया है। श्री लोहिया ने सोमवार को अपना नया कार्यभार संभाला।
इस नियुक्ति से पहले श्री लोहिया वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने श्री एम नागराजू का स्थान लिया है। श्री नागराजू ( 1993 बैच आईएएस) का सेवाकाल समाप्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित