मुंबई , जुलाई 20 -- महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बान ने कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की युवाओं को उकसाने और अशांति फैलाने की कोशिशें कभी भी सफल नहीं होगी।

श्री बान ने सोमवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में देश भर के देश भक्त युवाओं के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन की चर्चा करते हुए पुलिस के अदालत के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही।

उन्होंने कहा है कि 'स्टार्ट-अप इंडिया' हो या 'मेक इन इंडिया', इन सभी में युवाओं काफी भागीदारी रही है और इसलिए श्री राउत की युवाओं के मन में आग लगाने और देश में अशांति फैलाने की ऐसी कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित