पटना , मई 17 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कहा कि संग्रहालय लोगों एवं आने वाली पीढ़ियों और अतीत की स्मृतियों के बीच का पुल है, जो हमें दुनिया भर की संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जोड़ती है।

डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि संग्रहालय न केवल हमें अपनी विरासत से जोड़ते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम (आईकॉम) द्वारा पहली बार वर्ष 1977 में इस दिन को मनाने की शुरुआत की गई।

डॉ.प्रेम कुमार ने कहा कि इस वर्ष 2026 की थीम "संग्रहालय एक विभाजित दुनिया को एकजुट करते हैं" है। यह विषय सांस्कृतिक, सामाजिक और भू-राजनीतिक विभाजनों को पाटने, संवाद को बढ़ावा देने और समावेश को सुदृढ़ करने में संग्रहालयों की भूमिका पर केंद्रित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित