शिलांग , मई 12 -- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण दिल्ली में पूर्वोत्तर की दो महिलाओं के साथ हुई शारीरिक और नस्लीय उत्पीड़न की घटना की निंदा की।
श्री संगमा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हिंसा और भेदभाव की ऐसी बार-बार होने वाली घटनाओं को केवल अलग-थलग घटनाएं मानकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता, कानून के तहत इनको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।"मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि यह हमला सोमवार शाम को हुआ, जब दक्षिण दिल्ली के नेहरू प्लेस के पास कथित तौर पर इन दोनों महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और उनके साथ मारपीट की गई। दोनों महिलाओं को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी मेडिकल जांच की गई। वहीं दिल्ली पुलिस ने 'भारतीय न्याय संहिता' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित