जौनपुर , अप्रैल 06 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और विस्तार के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक रमेश सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित