जमुई, मार्च 21 -- जमुई जिले के झाझा प्रखंड में सिमुलतला स्थित रेलवे अंडरपास संकीर्ण बनावट और कम टर्निंग के कारण भरी वाहनों के आवागमन के समय मुसीबत की वजह बन गया है और आए दिन ट्रक और बड़ी गाड़ियां फंसने से घंटों जाम की समस्या देखने को मिलती है।

इस समस्या के बारे में ट्रक चालक ने शनिवार को बताया कि इस अंडरपास का घुमाव इतना छोटा है कि बड़ी गाड़ियों को निकालना बेहद कठिन हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य हिस्सों में बने अंडरपास की तुलना में यहां की चौड़ाई काफी कम है, जिससे हर समय दुर्घटना और जाम का खतरा बना रहता है।चालाक ने बताया कि करीब दो घंटे से वह फंसा हुआ है और वहां से निकलने की कोई सूरत नही दिख रही है।

इस दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जबकि कुछ लोग जाम में ही फंसे रहे। हालांकि 2 घंटे के करीब मशक्कत के बाद चालक ने एक फंसे हुए ट्रक को बाहर निकाला, जिसके बाद आवागमन सुचारू हुआ हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित