नयी दिल्ली , अप्रैल 14 -- श्रेष्ठ यादव (108 नाबाद, 52 गेंद, 4x8, 6x10) की शानदार नाबाद सेंचुरी की मदद से पीजीडीएवी कॉलेज (प्रातः) ने तीसरे स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर-कॉलेज टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज को 106 रनों से हरा दिया।
बल्लेबाजी में यश डबास (98 नाबाद, 36 गेंद, 4x7, 6x10) और अंकित कुमार (46, 20 गेंद, 4x5, 6x4) ने, और गेंदबाजी में सक्षम (4-0-25-04) और अंकित डबास (3.1-0-38-3) ने भी पीजीडीएवी टीम के लिए अहम योगदान दिया।पीजीडीएवी टीम के यश डबास को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला।
पीजीडीएवी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 289/2 का स्कोर बनाया। जवाब में, श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज की टीम 17.1 ओवरों में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वीरेंद्र वाही (52, 41 गेंद, 4x6, 6x2) और मेहुल (37, 18 गेंद, 4x5, 6x1) उनकी टीम के मुख्य स्कोरर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित