रांची , नवंबर 01 -- श्री वैश्य गरिमा मंच के सदस्यों की झारखण्ड राज्य स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज रांची प्रेस क्लब के सभागार में हुई।
इस राज्य स्तरीय बैठक में सर्व वैश्य समाज की एकता और सर्वागीण विकास पर विशेष चर्चा की गई। श्री वैश्य गरिमा मंच के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शत्रुघ्न शाह ने सर्व वैश्य समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज अनेक उपजाति में विभाजित होने के कारण आज देश में राजनितिक, प्रशासनिक और सामाजिक मोर्चे पर पिछड़ता जा रहा है।
अनेक उपजाति में विभाजित सर्व वैश्य समाज को उप जाति बंधन को तोड़कर एक वैश्य वर्ग के रूप में पहचान बनाना होगा। वैश्य समाज के जो सदस्य राजनीति में सक्रियता दिखयेंगे उन्हें श्री वैश्य गरिमा मंच आर्थिक सहित सभी तरह से सहयोग देकर राजनीति में आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा, राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में पहल किया जाएगा।
श्री शाह ने वैश्य समाज के जिम्मेवार सदस्यों से आग्रह किया कि समाज के कमजोर वर्ग के विकास के लिए काम करें। श्री वैश्य गरिमा मंच समाज के कमजोर वर्ग के विकास के लिए जल्दी ही विशेषज्ञ लोगों की कई टीम का गठन कर सर्व वैश्य समाज के हित में पहल करेगा। श्री वैश्य गरिमा मंच के राज्य स्तरीय बैठक को शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ (एनआईबीएम कोचिंग के संचालक) मनोज कुमार गुप्ता, सीआरपीएफ के डीआईजी सुनील कुमार, चिकित्सक डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल, मुक्ति संस्था के सदस्य संजय गोयल, नर सेवा नारायण सेवा के संचालक वीरेंद्र गुप्ता, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आर एस पोद्दार, तैलिक समाज के संरक्षक अशोक कुमार साहू , राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी जगदीश साहू, वर्णवाल समाज के डॉक्टर टीपी वर्णवाल, राज्य प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी संजय कुमार ने भी सम्बोधित करते हुए सर्व वैश्य समाज की एकता और विकास की दिशा में पहल किये जाने पर विशेष बल दिया।
श्री वैश्य गरिमा मंच की आज हुई इस महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता डॉक्टर विजय राज ने किया। मंच का संचालन विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता और स्वागत भाषण पूर्व जिला जज अरुण कुमार गुप्ता ने दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और मंगलदीप प्रज्वल्लित कर के किया गया। इस अवसर पर अर्शिका व डॉक्टर शिक्षा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि श्री वैश्य गरिमा मंच के अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ व शॉल प्रदान कर डॉक्टर विजय राज ने स्वागत किया। शेष सभी उपस्थित सदस्यों को भी अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस बैठक में सर्व वैश्य समाज के सुरेश प्रसाद , विजय गुप्ता , पूर्णिमा कुमारी , मीनाक्षी गुप्ता ,अजय कुमार गुप्ता , विनय कुमार लाल , छोटे प्रसाद साहू , जय कुमार प्रसाद , कैलाश साहु , संतोष गुप्ता , प्रकाश वर्णवाल ,अरुण कुमार गुप्ता , डॉक्टर शशि कुमार गुप्ता , रवि कुमार गुप्ता , सीताराम साहू , रविंद्र कुमार गुप्ता , विनोद वर्णवाल , सुनील कुमार ,बिनोद कुमार जायसवाल , डॉक्टर चंदन वर्णवाल , गणेश लाल भगत ,दिनेश केशरी , राजेंद्र गुप्ता , आयुष्मान गुप्ता , अशोक कुमार , विकास कुमार वर्णवाल , अम्बिका प्रसाद साहू , संतोष प्रसाद , राजकिशोर साहू , सुधीर प्रसाद साहू , शिवेंद्र गुप्ता , संजय कुमार सहित सर्व वैश्य समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित होकर समाज के कमजोर वर्ग के सर्वागीण विकास हेतु अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और श्री वैश्य गरिमा मंच के साथ जुड़ कर समाज हित में काम करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित