अमृतसर , अक्टूबर 05 -- शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सोमवार को बताया कि श्री आनंदपुर साहिब से संबंधित मामले की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद इसके सभी पहलुओं को मंगलवार दोपहर 12 बजे मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और जांच समिति को समयबद्ध तरीके से 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया था। समिति ने मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के बाद रिपोर्ट तैयार की है। श्री धामी ने कहा कि रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जो भी जानकारी प्राप्त होगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित