नॉर्थ साउंड , जुलाई 05 -- श्रीलंका ने सोनल दिनुशा ( 92) और कुसल मेंडिस (69) रन की शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ विकेट पर 549 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 58 रन बना लिये है।
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 338 रनों से आगे खेलना शुरु किया। दूसरे दिन 138 रन जोड़ने के बाद श्रीलंका का छठ विकेट कुसल मेंडिस 69 रन के रूप में गिरा। उन्हें फिलिप्स ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद केवम हॉज ने सोनल दिनुशा (92) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। मिलन रत्नायके (15) रन बनाकर आउट हुये। 140वें ओवर की तीसरी गेंद पर इसिथा विजेसुंदरा (14) के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद श्रीलंका ने 549 रन पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। वेस्टइंडीज ने शमारा जोसेफ और जेडेन सील्स ने दो-दो विकेट लिये। अल्जारी जोसेफ, केवम हॉज, रॉस्टन चेज और जस्टिन ग्रीव्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित