लाहौर , जुलाई 19 -- पाकिस्तान ने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टी-20 महिला टीम के लिए मुनीबा अली को टीम की कमान सौंपी है। वहीं नियमित कप्तान फातिमा सना एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेगी।
इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम में आठ बदलाव किये है। पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद उतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। यह सीरीज हंबनटोटा में खेली जाएगी।
यह दौरा 23 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। वनउे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगी।
पाकिस्तान की बेहतरीन ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी, वह टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलेंगी। उनकी गैर-मौजूदगी में मुनीबा अली टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी संभालेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित