कोलंबो , अप्रैल 29 -- श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के लंबे समय से मुश्किलों में घिरे अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला इस लिये लिया गया क्योंकि देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने नेशनल क्रिकेट बॉडी में बदलाव पर जोर दिया था।
सिल्वा के साथ के साथ बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने भी एक साथ इस्तीफा दे दिया है, जैसा कि पहले तय किया गया था। ये इस्तीफे तुरंत लागू होंगे, जिससे एक अंतरिम बॉडी के चार्ज लेने का रास्ता साफ हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित