हम्बनटोटा , जुलाई 25 -- विशमी गुणरत्ने (123), हर्षिता समरविक्रमा (नाबाद 100) की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 19 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। आज यहां श्रीलंका की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की महिला टीम ने सिदारा अमीन (नाबाद 100), आयशा जफर (49) और मुनीबा अली (45) के योगदान से निर्धारित 50 आवेरों में पांच विकेट पर 273 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। गुल फिरोजा ने (27) और कप्तान फातिमा सना ने (25) रन बनाये। श्रीलंका की ओर से चामरी अटापट्टू, चेतना विमुक्ति, इनोका राणावीरा और कविशा दिलहारी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित