श्रीनगर , जनवरी 20 -- जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरामद संदिग्ध विस्फोटक को मंगलवार को सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि बरामद विस्फोटक शायद शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) थी। इसे श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग की नियमित सफाई के दौरान तकिया टप्पर, पट्टन के पास सड़क किनारे बरामद किया गया था। इसके मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित