श्रीनगर , फरवरी 21 -- जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के पास शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन के नहर में गिर जाने से कम से कम सात जवान घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा सुबह डागपोरा-उमरहेयर रोड पर अहमदनगर क्षेत्र में हुआ। बताया गया है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण गाड़ी सड़क से फिसलकर नहर में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी घायल जवानों को तुरंत श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है।

घटना के बाद नहर से सीआरपीएफ वाहन को बाहर निकालने के लिए भी अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित