श्रीगंगानगर , जून 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन और दो किलो गांजा बरामद करके चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बुधवार को बताया कि श्रीविजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने मंगलवार को देर शाम गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार नवजोतसिंह उर्फ ज्योति (29) और नूर मसीह (21) को गिरफ्तार करके उनसे 201 ग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में आंकी है।
उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने आज सुबह रीको के उद्योग विहार क्षेत्र में सुजनकुमार (52) और उसके पुत्र सुजीतकुमार (22) को गिरफ्तार करके उनसे दो किलो गांजा बरामद किया। दोनों आरोपी पिता पुत्र बिहार के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गांव बनहेती के निवासी हैं। दोनों पिछले काफी समय से रीको उद्योग विहार में रह रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित