श्रीगंगानगर , जून 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में एक बालक की संदिग्ध रूप से नशे के कारण मौत हो जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि शंकर नामक इस बालक को उसके परिजन मंगलवार देर रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता द्वारा दी गयी रिपोर्ट पर आज प्राथमिकी दर्ज की गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दी गयी।
परिजनों ने शंकर की तबीयत अचानक बिगड़ने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह नशा करने का आदी था और नशे के ओवरडोज से उसकी मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित