श्रीगंगानगर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए संयुक्त मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने शनिवार को सुबह स्कूटर-मोटरसाइकिल मार्च निकाला।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च महावीर कॉलोनी से पुरानी आबादी के पुराने जेसीटी मिल परिसर के सामने जाकर सम्पन्न हुआ। समिति संयोजक नरेश शर्मा के नेतृत्व में यह मार्च कोढिवाली पुलिया होते हुए ताराचंद वाटिका पहुँचा। वहाँ से सुखवंत सिनेमा होते हुए रिद्धि-सिद्धि एन्क्लेव के पास समाप्त हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित