श्रीगंगानगर , अप्रैल 16 -- राजस्थान क्रिकेट संघ एवं जिला क्रिकेट संघ श्रीगंगानगर के तत्वाधान में 15 दिवसीय नि:शुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर 21 अप्रैल, से पांच मई, तक श्रीगंगानगर में एसडी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारा ने गुरुवार को बताया कि इस शिविर में अंडर 14,15,16,19 वर्ष के महिला-पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी नि:शुल्क शिरकत कर सकते हैं। सभी सुविधाएं जिला क्रिकेट संघ उपलब्ध करवाएगा। प्रशिक्षण का समय सुबह और शाम रहेगा। सभी आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों का क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर दूधिया रोशनी में रिद्धी-सिद्धी क्रिकेट एकेडमी, रिद्धी-सिद्धी सैकिण्ड, श्रीगंगानगर-पदमपुर बाईपास में आयोजित किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सभी आयु वर्ग के खिलाडियों का चयन करके जिला क्रिकेट संघ की टीमों का चयन होगा। खिलाड़ी अपना पंजीकरण जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से निःशुल्क फार्म भरकर करवा सकते हैं। खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण देकर फिर अभ्यास मैच करवाये जायेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित