श्रीगंगानगर , अप्रैल 26 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को नशे की अधिक डोज लेने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अजय छाबड़ा (25) ने रात नशे की अधिक डाेज ले ली, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत ही जिला अस्पताल में लेकर गए, लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित