श्रीगंगानगर , मार्च 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नशे के सामान की तस्करी वाले युवक को गिरफ्तार करके उससे नशीले पदार्थ किये हैं।
थाना प्रभारी सुमन जयपाल ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को देर रात धान मंडी के नजदीक विजय बाजीगर (33) को पकड़ा गया। उससे एक लाख 53 हजार 480 रुपए नकद, 17.53 ग्राम हेरोइन और 2200 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित