श्रीगंगानगर , अगस्त 22 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शनिवार को यहां एक अहम बैठक हुई।
बैठक में श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिला संगठन प्रभारी दशरथसिंह शेखावत एवं विधायक जयदीप बिहानी उपस्थित रहे। नगर निकाय चुनाव संयोजक रतन गणेशगढ़िया ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बैठक के विषय पर प्रकाश डाला।
भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रबंधन, बूथ प्रबंधन, सशक्त बूथ निर्माण एवं विशेष जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए पूरी सक्रियता एवं समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित