श्रीगंगानगर , जून 29 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में खेत में काम करने के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मुकलावा थाना क्षेत्र में कीकरवाली गांव में अमरचंद रविवार दोपहर को खेत में काम करते समय पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी।
उधर, रावला थाना क्षेत्र में चक 1-एसकेएम में सुधीर बिश्नोई (35) खेत में कृषि कार्य करते समय करंट की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे घडसाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित