श्रीगंगानगर , मई 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के भागसर गांव में एक खेत में तूडी से लदी ट्रॉली में आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के निकटवर्ती गांव से गुरजीतसिंह गमदूरसिंह के खेत में से तूड़ी लेने के लिए ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया था। ट्रॉली में काफी ऊपर तक तूड़ी भर ली गई। दोपहर करीब सवा बजे वहां से जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली चलने लगा तो खेत के पास ही बिजली की तारों के संपर्क में आने से चिंगारियां निकलकर ट्राली में लदी तूड़ी गिरी जिससे आग लग गई।

सूत्रों ने बताया कि इससे काफी मात्रा में तूड़ी का नुकसान तो हुआ ही,वही ट्रॉली को भी नुकसान पहुंचा। उसके टायर जल गए। चालक ने आग लगते ही ट्रॉली को ट्रैक्टर से अलग कर लिया, जिससे ट्रैक्टर को कोई नुकसान नहीं हुआ आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटा लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित