श्रीगंगानगर , अक्टूबर 19 -- राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 के तीसरे चरण के तहत श्रीगंगानगर जिला परिषद सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई।
पहले दिन करीब 50 नामांकन पत्र लिए गए। जिला परिषद के 39 वार्डों के लिए 23 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
प्रशासनिक अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए जोन के अनुसार तीन काउंटर बनाए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन), अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सतर्कता) और राजस्व अपीलीय अधिकारी के निर्देशन में नामांकन से जुड़ी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रत्येक काउंटर पर तय जोन के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लेने की व्यवस्था की गई है। उम्मीदवार अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित काउंटर पर नामांकन पत्र जमा करवा सकेंगे।
उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बादचुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। जिला परिषद के 39 वार्डों में आरक्षण के अनुसार उम्मीदवारचुनाव लड़ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित