श्रीगंगानगर , मार्च 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में पुलिस विभाग से मंगलवार को दो उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और एक हवलदार सेवानिवृत्त हो गए।

रिजर्व पुलिस लाइन में इनको विभाग की तरफ से विदाई दी गई, वहीं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ ने इनका स्वागत और अभिनंदन किया। पुलिस लाइन के सभागार में संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक कांतासिंह ढिल्लों सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उप निरीक्षक दिलबागसिंह, राजकुमार, सहायक पुलिस उप निरीक्षक रामसिंह और हवलदार दयाराम सेवानिवृत्त हुए हैं। इनका कार्यकाल बहुत ही शानदार तथा सराहनीय रहा। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष कांतासिंह ढिल्लों, सचिव पुरुषोत्तम शर्मा सांवरमल शर्मा, पवनसिंह, श्रीमती रमेश कपूर, पालसिंह, वकीलसिंह, दिलबागसिंह, साधूसिंह,जालमसिंह और हुकमसिंह आदि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वालों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित