श्रीगंगानगर , अक्टूबर 10 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में पंचायत चुनावों को लेकर माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है।
आरएलपी के जिला प्रभारी सुशील सियाग ने शनिवार को बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। आरएलपी के सांसद एवं प्रमुख हनुमान बेनीवाल सहित कई दिग्गज नेता जिले में कई सभाएं करेंगे। पार्टी ने धुरंधर वक्ताओं का एक अलग दल भी तैयार किया है, जो उम्मीदवारों के समर्थन में रोजाना गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करेगा। इन सभाओं के जरिए मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की रणनीति बनायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित