श्रीगंगानगर , मई 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक युवक को वाहन में अवैध अफीम और संदिग्ध राशि ले जाते गिरफ्तार किया है। वहीं एक अन्य कार्रवाई में एक युवक से हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने शनिवार को बताया कि कल देर रात चूनावढ थाना प्रभारी रामप्रताप के नेतृत्व में पुलिस दल ने गांव धालेवाला के नजदीक स्कॉर्पियो गाड़ी में जा रहे अरमानसिंह (21) को गिरफ्तार करके उससे करीब 21 ग्राम अफीम और एक लाख 80 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की।
एक अन्य कार्रवाई के तहत नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में खंडवजा रोड पर सेवकसिंह (19) से करीब 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित