श्रीगंगानगर , सितम्बर 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर बार संघ ने सभी अधिवक्ताओं से अपने वाहनों पर केवल बार संघका अधिकृत स्टिकर ही चस्पा किये जाने का आग्रह किया है।
बार संघ के अध्यक्ष हंसराज तनेजा सचिव लक्ष्मण पंवार और उपाध्यक्ष अरमान सेतिया ने बुधवार को बताया कि वाहनों पर अधिवक्ता स्टिकर लगाने को लेकर कुछ शिकायतें सामने आयी थीं। इन शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव से वार्ता भी हुई।
उन्होंने बताया कि इसी के अनुरूप बार संघ ने यह फैसला लिया है कि अधिवक्ताओं के वाहनों पर सिर्फ बार संघ द्वारा जारी अधिकृत स्टिकर ही लगाया जायें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति न बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित