श्रीगंगानगर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में सदर थाना क्षेत्र में हनुमानगढ़ मार्ग पर स्थित जिला परिवहन विभाग (डीटीओ) कार्यालय परिसर में सीज करके खड़ा किया गया एक ट्रक अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों लापरवाही से मंगलवार को रात्रि में चोरी हो गया।
अधिकारियों की ओर से सुरक्षाकर्मी करीमुल्ला ने ट्रक चोरी करने के आरोप में उसके चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। करीमुल्ला ने बताया है कि ट्रक को उसका चालक असमतुल्ला या मालिक आसिफ दूसरी चाबी से चोरी कर ले गया।
सूत्रों ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इसी प्रकार कार्यालय परिसर से सीज किए हुए ट्रक चोरी होने की घटनाएं हुई है। अधितकर चोरियां ट्रक के मालिक या चालकों द्वारा दूसरी चाबी से अंजाम दी गई हैं। ऐसा बार-बार होने के बावजूद कार्यालय के अधिकारी सीज किए वाहनों को कार्यालय परिसर से चोरी होने से रोकने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहे। सारी जिम्मेदारी सुरक्षाकर्मियों पर डाल दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित