श्रीगंगानगर , जनवरी 14 -- राजस्थान मेंं श्रीगंगानगर बार संघ ने नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम विशेष न्यायालय का बहिष्कार बुधवार को भी जारी रख्रा साथ ही अन्य सभी अदालतों में कार्य स्थगित करने का फैसला लिया।

बार संघ ने आज यहां बताया कि न्यायाधीश अजय कुमार भोजक के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर अधिवक्ता समुदाय में काफी रोष है। इस वजह से उनके न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। इस विरोध को और मजबूत बनाने के लिए अन्य अदालतों में भी कार्य स्थगित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बार संघ ने न्यायाधीश भोजक की अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, जबकि बाकी अदालतों में लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में कार्य स्थगित किया गया था। बहिष्कार के कारण आज विशेष न्यायालय में कोई सुनवाई नहीं हो सकी और अन्य अदालतों में भी मुकदमों की सुनवाई स्थगित रही। इससे आम नागरिकों और मुकदमों में शामिल पक्षों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित