श्रीगंगानगर , जनवरी 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रायसिंह नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 38 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने देर रात बेरियांवाला बाग के पास हुसैन खान (65) को गिरफ्तार करके उससे 38 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।
उन्होंने बताया कि इस बीच चूनावढ थाना क्षेत्र में शाम को लवप्रीतसिंह जटसिख (23) से चार ग्राम हेरोइन बरामद की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित