श्रीगंगानगर , जून 23 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके करीब सवा सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थ निरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) ने रायसिंहनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करके आज एक तस्कर से 112.24 ग्राम हेरोइन बरामद की। तस्कर की पहचान गोपी बाजीगर (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जितेंद्रसिंह उर्फ राजू (30) को गिरफ्तार करके उससे 8.68 ग्राम हेरोइन बरामद की। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में अजय (26) से चार ग्राम हेरोइन बरामद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित