श्रीगंगानगर , मार्च 31 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानकरुख पलटा, जिससे कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरसात हुई, वहीं सादुलशहर क्षेत्र मे ओलावृष्टि से पकी हुई फसलों को नुकसान पहुंचने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर शहर और आसपास के क्षेत्र में भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बरसात हुई। इससे तापमान गिर गया।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष कौरसिंह सिधू ने बताया कि इस समय खेतों में सरसों, गेहूं, चना, जौ आदि फसलें पकाव पर हैं। सादुलशहर के कई गांव बुधरवाली सहित आसपास के गांवों में ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा प्रशासन जल्द से जल्द खराब फसलों का सर्वेक्षण करवाकर रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजें ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित