श्रीगंगानगर , जून 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के जिला क्रिकेट संघ के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर राजस्थान के मैच रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनोद सहारण ने मंगलवार को बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मैच रेफरी परीक्षा में जोबनप्रीत सिंह और गौरव अवस्थी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त करके मैच रेफरी का प्रमाण-पत्र हासिल किया।
उन्होंने बताया कि जोबनप्रीत सिंह और गौरव अवस्थी अब राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाली सभी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित