श्रीगंगानगर , सितम्बर 23 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बुधवार को श्रीगंगानगर जिला परिषद के जोन आरक्षण की लॉटरी निकाली गयी।

इस प्रक्रिया के बाद अब जिले की जिला परिषद के कुल 39 जोनों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गयी है। लॉटरी के आधार पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, सामान्य, सामान्य महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणियों के लिए जोन निर्धारित किए गए हैं।

जिला स्तर पर आयोजित इस लॉटरी से चुनाव प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। परिसीमन के बाद इस बार जिला परिषद में 39 सदस्य चुने जाएंगे। पहले जिला परिषद के सदस्यों की संख्या 31 थी। आरक्षण निर्धारण के बाद राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों का चयन इन जोन के अनुसार करेंगे। अब गुरुवार को को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी उपखंड स्तर पर निकाली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित