श्रीगंगानगर , मार्च 04 -- राजस्थान में कृषि विभाग द्वारा कोटपुतली बहरोड में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय कृषि विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम कर ली। सत्ताइस फरवरी से एक मार्च तक चले इस चार दिवसीय महाकुंभ में श्रीगंगानगर खंड ने विभिन्न खेलों में जबरदस्त सफलता हासिल की। इस उपलब्धि को देखते हुए आयोजकों ने अगले वर्ष की प्रतियोगिता की मेजबानी श्रीगंगानगर खंड को सौंपने का ऐलान कर दिया है।
प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर खंड के कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खंड प्रभारी डॉ संजीव भादू ने बताया कि इस सफलता का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर पदक जीते बल्कि टीम स्पर्धाओं में भी कमाल का प्रदर्शन किया जिससे खंड को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित