श्रीगंगानगर , मार्च 11 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने एक जटिल ऑपरेशन कर एक महिला और उसके नवजात की जान बचाने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय जिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विभाग में एक प्रसूता भर्ती हुई थी। उसकी हालत सामान्य लग रही थी, लेकिन जैसे ही चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू किया तो वे हैरान रह गये। नवजात शिशु की गर्दन पर गर्भनाल के छह लेयर लिपटे हुए थे। चिकित्सकों ने एक-एक करके छह लेयर को सावधानी से खोला। निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा भादू ने पूरे समय नवजात की नब्ज और ऑक्सीजन स्तर पर नजर रखी, जबकि पीडियाट्रिशियन डॉ. परमेश्वर और डॉ. नीतू ने शिशु को जन्म के तुरंत बाद जरूरी देखभाल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित