श्रीगंगानगर , जून 09 -- रेलवे ने यात्री सुविधाओं के मद्देनजर श्रीगंगानगर और काचीगुड़ा के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे सूत्रोंं के अनुसार गाड़ी संख्या 07053/07054 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में दो अतिरिक्त ट्रिप जोड़ी गई हैं। काचीगुड़ा से श्रीगंगानगर की ओर यह ट्रेन 11 जुलाई और 18 जुलाई को चलेगी जबकि श्रीगंगानगर से काचीगुड़ा की ओर 14 जुलाई और 21 जुलाई को संचालित होगी।

इन दो अतिरिक्त ट्रिपों के बाद इस सेवा को गाड़ी संख्या 17601/17602 काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर-काचीगुड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में नियमित कर दिया जाएगा। काचीगुड़ा से यह ट्रेन 25 जुलाई से नियमित रूप से चलेगी और श्रीगंगानगर से 28 जुलाई से नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित