प्रतापगढ़ , सितंबर 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर कृपालु भक्तिधाम मनगढ़ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शुक्रवार शाम भक्तिधाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंज उठा।
जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तिधाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के मध्यरात्रि में होने वाले प्राकट्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। भगवान के प्राकट्य के बाद महाभिषेक किया जाएगा और श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार भक्तिधाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित