पटना , मई 10 -- बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सुबेन्दु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री कुमार ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि सुबेन्दु अधिकारी के लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक दृष्टि से देश का एक महत्वपूर्ण राज्य रहा है तथा उनके कुशल नेतृत्व में राज्य प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

मंत्री श्री कुमार ने ईश्वर से सुबेन्दु अधिकारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राज्य की जनता की सेवा करते रहें। साथ ही उन्होंने उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित