टिहरी , अगस्त, 21 -- उत्तराखंड के श्रम प्रवर्तन कार्यालय टिहरी परिसर में स्थित श्रम सुविधा केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने के चलते 22 से 26 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संबंधी कार्य स्थगित रहेंगे।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी आयशा खान ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों से इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य समय से कराने की अपील की है। विभाग के अनुसार, यदि किसी निर्माण श्रमिक की विवाहोपरांत आर्थिक सहायता योजना के तहत एक वर्ष की अवधि 22 से 26 अगस्त के बीच पूरी हो रही है, तो वह अपना आवेदन श्रम कार्यालय, टिहरी में जमा कर सकता है।

उन्होंने बताया कि 26 अगस्त के बाद पंजीकरण और नवीनीकरण को छोड़कर अन्य सभी कार्य श्रम सुविधा केंद्र पर पूर्व की भांति संचालित किए जाएंगे। विभाग ने निर्माण श्रमिकों से असुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य समय से कराने और स्थानांतरण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित