जयपुर , अप्रैल 30 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने श्रम संस्कृति के सम्मान से राष्ट्र के नव निर्माण का आह्वान करते हुए कहा है कि श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर है, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
श्री बागडे ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (एक मई) पर अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। उन्होंने श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के विकास की सोच रखकर कार्य करने पर जोर दिया।
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सभी श्रमिकों के खुशहाल और समृद्ध जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित